दिवाली पर दो दिनों में सफदरजंग अस्पताल में 129 जलने के मामले आये

नयी दिल्ली 21 अक्टूबर (वार्ता) दीपावली पर दीया जलाने और पटाखे चलाने की घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं और राष्ट्रीय राजधानी स्थित सफदरजंग अस्पताल में इस तरह के 129 मरीज उपचार के लिए आये।

अस्पताल के बर्न्स, प्लास्टिक और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के आंतरिक सर्वे के अनुसार 19 से 20 अक्टूबर तक केवल दो दिनों में दिवाली पर जलने या घायल होने से संबंधित कुल 129 जलने के मामले दर्ज किये गये। आंकड़ों के मुताबिक 20 अक्टूबर को दिवाली की शाम स्थिति विशेष रूप से गंभीर थी और अधिकतर मामले इसी दिन सामने आये। अकेले इसी दिन 113 मरीज जलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराये गये। पटाखों के जलने से सबसे ज़्यादा 103 लोग घायल हुए जबकि पारंपरिक तेल के दीयों से जलने से 10 लोग झुलसे या घायल हो गये। ज़्यादातर मरीज़ों का बाह्य रोगी विभाग में इलाज किया गया, लेकिन कुछ लोग ज्यादा चिंताजनक स्थिति में थे,जिन्हें गंभीर देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दीपावली पर सोमवार को पटाखों और दीयों से जले 15 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

Next Post

आए दिन किसी ना किसी मुद्दे पर भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करते हैं आप के नेता: सचदेवा

Tue Oct 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रदूषण के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है और कहा है कि आप के नेता आए दिन किसी न किसी भी पर भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश […]

You May Like