जबलपुर: सिविल लाईन थाना अंतर्गत सुलभ काम्पलेक्स के बाजू से बंजरंग काॅलोनी में दो पक्ष भिड़ गए और दोनों पक्षों से चाकू चले, जिसमें युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि विष्णु सिंह ठाकुर 32 वर्ष निवासी सरकारी कुआ काली मंदिर घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी आर्यन यादव से सब्जी के ठेले लगाने की बात को लेकर बहस हुई थी।
वह अपने छोटे भाई संजय सिंह ठाकुर के साथ अपनी सुलभ काम्पलेक्स के बाजू स्थित सब्जी की दुकान में सब्जी बेच रहा था, तभी आर्यन यादव आकर बोला कि यहां ठेले लगाने से मना किया था, यहां पर मेरा ठेला लगेगा, कहते हुये जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर कमर में मारा जो उसका मोबाइल रखे होने से मोबाइल में चाकू लगा।
उसका भाई बचाने आया तो आर्यन ने चाकू से हमलाकर उसे भी 4-5 जगह चोटें पहुॅचा दी, उसका भाई लहुलुहान होकर गिर गया। जिसे विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया,जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं आर्यन यादव 22 वर्ष निवासी ललित कालोनी बेलबाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लॉ की पढाई मदर टेरेसा कालेज गौर से रहा है।
बहन के साथ सब्जी लेने सुलभ काम्पलेक्स के बाजू से बंजरंग कालोनी गया था, तभी सब्जी वाला जो आलू प्याज बेच रहा था, गलत कमेंट करने लगा इसी बात पर उसकी बहस होने लगी, सब्जी वाले दोनों लडके उसके साथ गाली गलौच करने लगे, फिर उनमे से एक लडके ने सब्जी काटने वाले चाकू और बाईक के साकअप से उसके साथ मारपीट की, बीच बचाव में बहन को भी चोट आयी है। झूमा झपटी के दौरान उसके गले की सोने की चैन भी गिर गयी है जो मिली नही है।
