कोटा स्टेशन पर काम, कई ट्रेनें निरस्त व डायवर्ट

भोपाल: रेलवे ट्रैक मेंटनेंस और प्लेटफार्म निर्माण कार्य को लेकर कोटा स्टेशन पर 9 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान बीना-कोटा (11604), इटावा-कोटा (19812) और इंदौर-कोटा (22984) एक्सप्रेस आंशिक रूप से सोगरिया-कोटा के बीच निरस्त रहेंगी।

वहीं, भोपाल-जोधपुर (14814), जोधपुर-भोपाल (14813), जबलपुर-अजमेर (12181) और अजमेर-जबलपुर (12182) एक्सप्रेस को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने यात्रियों से ऑनलाइन ट्रेन स्टेटस चेक करने के बाद ही यात्रा करने की अपील की है।

Next Post

बाढ़ प्रभावित किसानों को सीएम का सहारा: 17500 किसानों को 20 करोड़ की सहायता

Sat Sep 6 , 2025
भोपाल: प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे किसानों को सहारा देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को 17,500 किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से 20 करोड़ रुपए की राहत राशि पहुंचाई। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं […]

You May Like