बाढ़ प्रभावित किसानों को सीएम का सहारा: 17500 किसानों को 20 करोड़ की सहायता

भोपाल: प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे किसानों को सहारा देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को 17,500 किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से 20 करोड़ रुपए की राहत राशि पहुंचाई। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।

सीएम ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई संभव नहीं, लेकिन सरकार किसानों का दर्द साझा कर रही है। सर्वे में सामने आया है कि करीब 12 हजार हेक्टेयर में खड़ी फसल बर्बाद हुई है। किसानों से बात करते हुए उन्होंने कहा दिल छोटा न करें, सरकार आपके साथ खड़ी है और आगे भी मदद जारी रहेगी।
इस राहत वितरण के दौरान छतरपुर, रायसेन सहित कई जिलों के किसानों ने सीएम से खेती और नुकसान की स्थिति साझा की। सरकार ने इसे किसानों की हिम्मत और जज्बे को सलाम करने का अवसर बताया।

Next Post

कटनी का शातिर बदमाश जबलपुर स्टेशन से गिरफ्तार

Sat Sep 6 , 2025
कटनी: मेहर से बोलेरो कार और मोबाइल चोरी करने वाला कटनी का शातिर बदमाश आखिरकार जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। आरोपी चोरी की बोलेरो कार और मोबाइल फोन छुपाकर जबलपुर स्टेशन पहुंचा था। मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर संदिग्ध हालत में घूमते समय जीआरपी टीम की नजर उस […]

You May Like