कीव, 16 जनवरी (वार्ता) यूक्रेन और अमेरिका की टीमें रूस-यूक्रेन संघर्षविराम को लेकर 17 जनवरी को मियामी में बातचीत के एक और दौर में हिस्सा लेंगी।
अमेरिका में यूक्रेन की राजदूत ओल्गा स्टेफनिशिना ने शुक्रवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि इस बैठक में प्रतिनिधिमंडल सुरक्षा गारंटी और यूक्रेन की आर्थिक समृद्धि पर समझौतों को अंतिम रूप दिया जायेगा। अगले हफ्ते दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईए) में इन समझौतों पर हस्ताक्षर किये जा सकते हैं।
यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल में यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के प्रमुख रुस्तम उमेरोव, राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख किरिलो बुडानोव और ‘सर्वेंट ऑफ द पीपल’ संसदीय गुट के अध्यक्ष डेविड अराखामिया शामिल हैं। यूक्रेनी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत का पिछला दौर दिसंबर में हुआ था।
Next Post
आर्कटिक में रूस-चीन का डर दिखाना पश्चिम का खोखला बहाना: रूसी राजदूत
Sat Jan 17 , 2026
मास्को, 17 जनवरी (वार्ता/स्पुतनिक) नार्वे में रूस के राजदूत निकोलाई कोरचुनोव ने रूसी सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती से बात करते हुए कहा कि आर्कटिक में रूस और चीन की तथाकथित ‘धमकी भरी मौजूदगी’ को डराने-धमकाने के बहाने के रूप में इस्तेमाल करने की पश्चिम की नीति गलत साबित हुई […]

You May Like
-
10 months ago
पति के शराब पीने से नाराज पत्नी ने लगाई फांसी
-
9 months ago
गणतंत्र दिवस पर 64 देहदानियो का साक्षी बना भरहुत
-
5 months ago
जमीन विवाद में पूर्व सरपंच ने बुजुर्ग से की मारपीट
-
2 weeks ago
पुलाव के दिन परोसा सादा चावल
