जबलपुर: सूकर पालकों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी और मलवा डालने वाले व्यापारियों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। उपायुक्त संभव अयाची ने बताया कि संभाग क्रमांक 3 एवं 13 के अंतर्गत नर्मदा मैरिज गार्डन, सूकर पालकों और गंदगी फैलाने वाले व्यापारियों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई और मौके पर जाकर 55 हजार एवं 50 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 1 लाख 5 हजार रूपये की चालानी कार्रवाई नगर निगम द्वारा की गयी।
इस दौरान अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान सभी को दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के सामने डस्टबिन रखने और पॉलीथिन प्लास्टिक का उपयोग न रखने की समझाईश देते हुए आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने की समझाईश दी। इसी प्रकार गौरीघाट स्थित नर्मदा मैरिज गार्डन परिसर का निरीक्षण किया गया जिसमें क्षेत्रफल की गणना में अंतर पाया गया और निकासी की कोई व्यवस्था नहीं पाई गयी साथ ही परिसर में गंदगी के साथ नाले पर अतिक्रमण पाया गया जिसके कारण 50 हजार रूपये की चालानी कार्रवाई की गयी। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र राज, अर्जुन यादव, बाजार अधीक्षक राजेन्द्र दुबे, सी.एस.आई. संदीप, एस.आई. अभिषेक, वैभव तिवारी, मधुलिका चौधरी, अतिक्रमण शाखा से लक्ष्मण, लाइसेंस शाखा से अमित जोशी एवं सुपरवाइजर अनिल आदि उपस्थित रहे।
