ल्योन को हराकर मैनचेस्टर यूनाइटेड और यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में

लंदन, 18 अप्रैल (वार्ता) मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ल्योन को हराकर यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
गुरुवार को खेले गये रोमांचक मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ल्योन को 5-4 से हराया। मैनचेस्टर ने 4-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए ल्योन पर यह जीत दर्ज की।
मैच के शुरु में रुबेन एमोरिम की टीम ल्योन के खिलाफ 2-0 से आगे चल रही थी। इसके बाद ल्योन ने दो गोल दाग कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। ल्योन ने अतिरिक्त समय में दो गोल करके स्कोर 4-2 कर बढ़त बना ली।
महज सात मिनट के अंतर में यूनाइटेड ने तीन गोलकर यह रोमांचक मुकाबला जीता। ब्रूनो फर्नांडीस की पेनल्टी के बाद , कोबी मैनू ने गोलकर स्कोर 4-4 कर दिया और इसके कुछ देर बाद ही यूनाइटेड के हैरी मैग्वायर मैच विजय गोल दागा।

Next Post

यमन के तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमलों में मृतकों की संख्या 33 हुई

Fri Apr 18 , 2025
सना, 18 अप्रैल (वार्ता) यमन के पश्चिमी प्रांत अल हुदायदाह में रास ईसा तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 33 तक पहुंच गई है और अन्य 80 घायल हो गए हैं। हूती स्वास्थ्य मंत्रालय के अल हुदायदाह निदेशालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यमन […]

You May Like