हरियाणा कांग्रेस के पांच नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण किया छह साल के लिए निष्कासित

नयी दिल्ली 27 फरवरी (वार्ता) हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने अपने पांच नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी नेताओं को हाल में हुए नगर निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिन नेताओं को निष्कासित किया गया है उनमें पटौदी से पूर्व विधायक रामवीर सिंह, फरीदाबाद से विजय कौशिक, फरीदाबाद वार्ड 36 से राहुल चौधरी, वार्ड 19 से पूजा रानी तथा पूजा रानी के पति रुपेश मलिक शामिल है।

प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के संगठन महामंत्री के.सी. वेणुगोपाल तथा हरियाणा के प्रभारी महासचिव बी.के. हरिप्रसाद को इसकी सूचना दे दी है।

Next Post

मोदी सूफी संगीत महोत्सव जहान-ए-खुसरो में शामिल होंगे

Thu Feb 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यहां सुंदर नर्सरी में आयोजित भव्य सूफी संगीत महोत्सव, जहान-ए-खुसरो 2025 में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री मोदी देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक रहे हैं। इसी के तहत वे जहान-ए-खुसरो में भाग […]

You May Like