परीक्षा देने भोपाल जा रही महिला से लूट

सिविल लाइन में देर रात्रि हुई वारदात
जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत रेल्वे स्टेशन प्लेटफॉर्म क्रमांक एक के पास देर रात्रि मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए झपट्टा मारकर पर्स लूट लिया और वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। पर्स में हजारों की नगदी, मोबाइल, जरूरी दस्तावेज रखे हुए हुए थे।पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंडला पिपरिया निवासी लीला आर्मो 38 वर्षीय की पति उजरिया सिंह के साथ जबलपुर पहुंची थी।

बस से दोनों एम्पायर टॉकिज पहुंचे इसके बाद पति-पत्नी पैदल रेल्वे स्टेशन जा रहे थे तभी देर रात्रि बाइक से दो लुटेरे पहुंचे जिनमें से पीछे बैठे युवक ने लीला के पर्स में झपट्टा मारते हुए उसका पर्स लूट लिया। पर्स में 1800 रुपए नकद, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड समेत अन्य दस्तावेज रखे थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि महिला महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक की परीक्षा देने भोपाल जा रही थी। पीडि़त दंपत्ति ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली हे।

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले हटा की शराब दुकान के गद्दीदार

Mon Mar 24 , 2025
हटा/दमोह: हटा के अंधियारा बगीचा में संचालित शराब दुकान के गद्दीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.घटना शनिवार-रविवार दरमियानी रात की बताई गई.रविवार सुबह शराब दुकान के कर्मचारियों ने जब अपने गद्दीदार को मृत अवस्था मे पाया, तो परिजनों और हटा पुलिस को सूचना दी.मृतक राजू राय पिता जगमोहन […]

You May Like