हटा/दमोह: हटा के अंधियारा बगीचा में संचालित शराब दुकान के गद्दीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.घटना शनिवार-रविवार दरमियानी रात की बताई गई.रविवार सुबह शराब दुकान के कर्मचारियों ने जब अपने गद्दीदार को मृत अवस्था मे पाया, तो परिजनों और हटा पुलिस को सूचना दी.मृतक राजू राय पिता जगमोहन उम्र 45 वर्ष निवासी सलैया बताया गया है.
हटा थाना से प्रभारी सौरभ शर्मा, सब इंस्पेक्टर नरेंद्र तिवारी, एएसआई नागेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक पवन सहित पुलिस ने मौके पर पंहुचकर शव का पंचनमा भरकर पोस्टमार्टम कार्यवाही कर मामले की जांच की जा रही है.
