शराब तस्कर गिरफ्तार, 1.5 लाख की शराब जब्त

भोपाल.11मार्च क्राइम ब्रांच ने होली के त्योहार से पहले एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मजदूर नगर शाहजहांनाबाद निवासी डेनी मकवाना अपने घर में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। वही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 225 लीटर देशी प्लेन शराब और 90 लीटर देशी मसाला शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 315 लीटर है, जिसकी कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये है। आरोपी पहले भी अवैध शराब तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

Next Post

सागौन सिल्ली ले जा रहे तस्कर दो पहिया वाहनों को कुचल कर भागा

Tue Mar 11 , 2025
पन्ना, आज वन गश्ती दल को मुखबिर से सूचना मिली की एक टबेरा गाड़ी में सागौन की सिल्लियां ले जायी जा रही है । जिसके बाद प्रातः साढे चार बजे वन स्टाफ द्वारा अजयगढ़ पन्ना रोड पर पोस्ट ऑफिस के पास टवेरा वाहन एमपी 35 सी ए 2096 को आते […]

You May Like