चार घंटे चले रेस्क्यू के बाद उतारा गया हाईवोल्टेज लाइन में चढ़ा युवक

जबलपुर:माढ़ोताल थाना अंतर्गत सूरतलाई कटंगी बायपास में शाम 6 बजे उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया जब एक युवक शराब के नशे में धुत होकर हाईवोल्टेज लाइन के टावर में चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को समझाइश दी लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं हुआ जिसके बाद मामले की सूचना फायर बिग्रेड, विद्युत मंडल युवक के परिजनों को दी गई.

जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया चार घंटे चले रेस्क्यू के बाद रात में उसे नीचे उतारा जा सका।जानकारी के मुताबिक माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित सूखा में 33 केव्ही की हाईवोल्टेज लाइन में शुक्रवार शाम 6 बजे लक्ष्मण 45 वर्षीय का चढ़ गया जो शराब के नशे में धुत था और नग्न अवस्था में चढ़ा था, इस दौरान वह आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। जब लोगों ने युवक को देखा तो उनके होश ही उड़ गए। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ इस दौरान तमाशबीनो की भीड़ बड़ी संख्या में जुट गई थी।

रात साढ़े नौ बजे लौटी टीमें
रात्रि नौ बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला जिसके बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इसके बाद साढ़े नौ बजे फायर बिग्रेड की टीम वापिस लौट सकी।
वेयरहाउस मैनेजर ने नहीं दिए पैसे
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नरसिंहपुर के एक वेयरहाउस में काम करता है उसको पैसे नहीं दिए गए जिसके चलते वह आत्महत्या करने के इरादे से चढ़ गया था।

Next Post

11 आरोपियों पर दर्ज हुई एफआईआर

Sat Apr 19 , 2025
जबलपुर: षडयंत्र रचते हुए जिंदा व्यक्ति को मुर्दा बताकर किसी और को वारिस बताकर राजस्व रिकार्ड में नाम दर्ज करवाते हुए फर्जीवाड़ा कर भूमि को बेचने का मामला उजागर हुआ। जिसके बाद संजीवनी नगर पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले विक्रेता, क्रेता, गवाहों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया […]

You May Like