देवास पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से लूटा गया माल भी जब्त

इंदौर: इंदौर-हरदा रोड पर चापड़ा क्षेत्र में ट्रक में चलती गाड़ी से माल चुराने की घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया. उज्जैन रेंज के पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा की सतर्कता और सक्रियता के चलते दानी घाटी के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. यही नहीं, चोरी किया पूरा माल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम नीरज पिता मांगू कंजर और रूपेश पिता मांगीलाल कंजर, दोनों निवासी दानी घाटी बताए गए हैं. प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने बाइक से ट्रक का पीछा कर माल की चोरी की थी. घटना का तरीका और वीडियोग्राफ़ी देखकर स्पष्ट था कि ये पेशेवर और संगठित गिरोह से जुड़े लोग हैं. इस हाईवे क्राइम को लेकर जब वीडियो उज्जैन आईजी उमेश जोगा के संज्ञान में लाया गया, तो उन्होंने तुरंत देवास एसपी को निर्देशित किया था.

इसके बाद देवास पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चिह्नित कर धरदबोचा. पुलिस टीम की सक्रियता से न केवल आरोपी पकड़े गए बल्कि ट्रक से गिराया गया सामान भी बरामद कर लिया. इस सफलता को लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और आमजन ने आईजी उमेश जोगा और देवास पुलिस की तत्परता की सराहना की है. ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि ऐसी कार्रवाइयों से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और हाईवे पर फिर से सुरक्षा का भरोसा लौटेगा.

फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या ये गिरोह अन्य जिलों में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सीएल मुकाती ने आईजी उमेश जोगा के साथ देवास पुलिस का भी आभार माना.

Next Post

लगातार बारिश को देखते हुए दतिया के प्रशासनिक अधिकारियों को उतारा मैदान में

Mon Jul 14 , 2025
दतिया: कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा दतिया जिले में लगातार बारिश होने एवं आगामी दिनों में भारी बारिश होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आपदा प्रबंधन हेतु प्रशासनिक अधिकारियों का ड्यूटी आदेश जारी किया गया है। उन्होंने अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे को भांडेर, संयुक्त कलेक्टर ऋषि कुमार सिंघाई को […]

You May Like

मनोरंजन