घर के बाहर खड़ी फोर व्हीलर में तोड़फोड़, निराला नगर में हुई घटना थाने पहुंचा मामला

रीवा। रीवा शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत निराला नगर में दोस्त के यहां आए युवक की फोर व्हीलर वाहन में पड़ोसी युवक द्वारा तोड़फोड़ कर गाली गलौज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है

पीढ़ीत द्वारा घटना की शिकायत विश्वविद्यालय थाने में दर्ज कर दी गई है

घटना के संबंध में पीड़ित अमरनाथ तिवारी निवासी सुंदर नगर बोदाबाग में जानकारी देते हुए बताया कि होली के दिन वह अपने दोस्त राजीव वर्मा निवासी निराला नगर के यहां गए थे

अमरनाथ ने बताया कि वह अपने दोस्त के घर के बाहर जीप खड़ी कर अंदर चले गए इसी दौरान उनके दोस्त के पड़ोस में रहने वाले युवक अतुल कुमार पांडे ने गाली गलौज करते हुए उनकी जीत का कांच तोड़ दिया

पीड़ित ने बताया कि जब वह घर बाहर निकाल कर युवक से पूछे तो उसने कहा कि मेरे द्वार पर गाड़ी बिना पूछे कैसे खड़ी कर दिए थे

इसी बात से नाराज होकर उसने गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए जमकर गाली गलौज की है

घटना का वीडियो भी सामने आया है पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कर दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

5वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान

Thu Mar 5 , 2026
इंदौर. चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित ताप्ती परिसर में देर रात एक युवक ने मल्टी की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय मृतक की पहचान राज पिता मनोज मकवाना […]

You May Like