मेट्रो के प्रबंध संचालक ने किया निरीक्षण, सभी काम समय पर करो पूरा

इंदौर: मैट्रो रेल के प्रबंध संचालक ने आज प्रयोरिटी कॉरिडोर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को समय पर काम पूरे करने के निर्देश दिए। मैट्रो रेल के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने गांधीनगर डिपो से इंदौर मेट्रो प्रयोरिटी के अंतर्गत सुपर कोरिडोर 01-02 स्टेशन, भौरासला चौराहा, आईएसबीटी के साथ-2 मेट्रो रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट से जुड़े सभी ठेकेदारों को तय समय में प्रयोरिटी कॉरीडोर पर सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए.

प्रबंध संचालक कहा कि जल्द ही ट्रैक, सिगनलिंग कार्य शुरू किया जाएं , ताकि मेट्रो ट्रेन को मालवीय नगर चौराहा तक ट्रायल किया जा सके. इसके बाद सुपर कॉरीडोर 01 स्टेशन से सुपर कॉरीडोर 02 स्टेशन के बीच रेलवे ओवर ब्रिज के आखरी स्पान सेगमेंट कार्य का भी निरीक्षण किया. प्रबंध संचालक के साथ बैठक एवं स्थल निरीक्षण में वरिष्ठ अधिकारीगण अजय गुप्ता, निदेशक (प्रोजेक्ट्स), रणवीर सिंह राजपूत महाप्रबंधक (सिविल एलेवेटड), अजय कुमार महाप्रबंधक (सिविल अन्डरग्राउन्ड) एवं जनरल कंसल्टेंट और मेट्रो निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि साथ थे.
सांदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया
आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन एवं बस स्टैन्ड को जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया. साथ ही विभिन्न मेट्रो स्टेशन के आंतरिक व बाहरी सौन्दरीयकर्ण के कार्यों का भी जायजा लिया एवं ससमय सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए.

Next Post

452.89 करोड़ की लागत से बनेगा निगम मुख्यालय

Sat May 3 , 2025
इंदौर:नगर निगम का अत्याधुनिक और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन बनेगा. नए भवन निर्माण की लागत 452.89 करोड़ होगी. स्मार्ट सिटी कार्यालय में महापौर और निगमायुक्त की मौजूदगी में निर्माण एजेंसी ने प्रेजेंटेशन दिया.इंदौर नगर निगम के प्रस्तावित अत्याधुनिक और पर्यावरण अनुकूल मुख्यालय भवन निर्माण को लेकर तैयारियां अंतिम दौर […]

You May Like