जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत उडिय़ा मोहल्ला में 18 नवम्बर को सुबह सरेराह महिला की चाकू से गोद कर हत्या करने वाले सिरफिरे कातिल गोलू उर्फ कुलदीप यादव पिता टिल्लू उर्फ स्व उदयभान यादव 37 वर्ष निवासी उडिया मोहल्ला ओमती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसका जुलूस भी निकाला।विदित हो कि आनंद यादव 52 वर्ष निवासी राम मंदिर के पीछे उडिय़ा मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ घर में पत्नी किरण यादव, बेटी कु. मुस्कान यादव उर्फ मुंडी व गोद लिया हुआ लडक़ा अनंत यादव उर्फ कुकी रहते है।
बेटी मुस्कान उर्फ मुंडी खाना बनाने का काम करती थी। घर के पास रहने वाला गोलू उर्फ कुलदीप यादव बुराई रखता है। एकतरफा प्यार में पागल आरोपी गोलू उर्फ कुलदीप यादव लगभग 3-4 माह पहले से मुस्कान से बात करने को कहकर मुस्कान को परेशान करता था। 18 नवम्बर को सुबह लगभग 8-20 बजे लडक़ी मुस्कान काम करने के लिये घर से निकल कर छोटे लडक़े अनंत यादव को पास की दुकान में बिस्किट दिलाने ले गयी थी लगभग 10 मिनिट बाद लगभग 8-30 बजे मोहल्ले का गोलू यादव ने मुस्कान को रोका और रोड पर चाकू से मार से वार कर भाग गया था।
आरोपी ने मुस्कान पर आधा दर्जन वार कर गर्दन, कंधे, चेहरे के पास चोटें पहुंचाई। जिससे मुस्कान उर्फ मुंडी 25 वर्ष की मौत हो गई थी। कुलदीप उर्फ गोलू यादव पिता टिल्लू यादव 40 वर्ष निवासी राम मंदिर के पीछे उडिया मोहल्ला पर दस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस की टीमों द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।
आरोपी गोलू उर्फ कुलदीप यादव के कहीं भागने की फिराक में मदन महल स्टेशन के पास होने की जानकारी लगने पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देते हुये घेराबंदी कर आरोपी गोलू उर्फ कुलदीप यादव पिता टिल्लू उर्फ स्व उदयभान यादव 37 वर्ष निवासी उडिया मोहल्ला ओमती को पकडा गया, आरोपी से पूछताछ करते हुये घटना में प्रयुक्त चाईना चाकू, घटना के वक्त पहने हुए खून लगी जैकेट एवं टीशर्ट व मृतिका से छीना हुआ मोबाईल जप्त कर आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
