फैक्ट्री कर्मचारी पर झपट्टा मारकर लूट

जबलपुर । अधारताल थाना अंतर्गत शोभापुर ब्रिज के पास फैक्ट्री कर्मचारी पर लुटेरों ने झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया। पुलिस के मुताबिक गनपत उर्फ लकी गौंड़ 18 वर्ष निवासी अधारताल का शोभापुर ब्रिज के पास गोवर्धन इंडस्ट्रीज प्लास्टिक फैक्ट्री में मशीन चलाता है। शाम लगभग 7 बजे वह फैक्ट्री से पैदल किराना दुकान सामान लेने अपने मोबाइल पर बात करते हुये जा रहा था तभी मोटर सायकल में पीछे से 2 लडक़े आये और मोटर सायकल में पीछे बैठे लडक़े ने झपट्टा मारते हुये उसका मोबाइल लेकर तेजी से भाग गये।

Next Post

रेलवे अधिकारी के सूने मकान में चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

Tue Sep 29 , 2026
भोपाल। निशातपुरा इलाके में एक रेलवे अधिकारी के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोला दिया. चोरों ने उनके घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित घर में लाखों रुपए नकद अपने साथ ले गए. घटना जब हुई रेलवे अफसर माताजी का इलाज कराने अस्पताल गए थे. जानकारी के […]

You May Like