ग्राम सिवनी के पास यात्री बस पलटी,27 घायल

पांढुरना,ग्राम सिवनी के पास एक नागपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई,जिससे उसमें सवार 27 से भी अधिक लोग घायल हो गए,जिन्हें जनसहयोग से नगर मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां इनका उपचार किया जा रहा है।

नागपुर से बैतूल की जा रहीं डिस्टीक कंपनी की यात्री बस क्रमांक एम पी 28 पी 3399 नगरीय सीमा से लगे ग्राम सिवनी के पास निरामना8 ओवर ब्रीज के पास मुख्य सडक़ से अनियंत्रित होकर पास के खेत में जाकर पलट गई,यह घटना शनिवार की शाम लगभग 6 बजे की है,बस पलटते ही चिख पुकार मच गई,राहगिरों ने आनन-फानन में इस दुर्घटना बस से यात्रियों को सुरक्षित निकालते हुए एक माल वाहक मिनी ट्रक से नगर जिला मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां इनका उपचार किया जा रहा है,इनमें से अधिकांश महिलाओं को गंभीर चोट बताई जा रहीं है।

Next Post

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की सजगता से मुंबई हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा: एएआई

Sat Jul 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने शनिवार को कहा कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की सजगता के कारण सात जुलाई की रात एक बड़ा हादसा टल गया। एएआई ने बताया कि उस दिन एयर इंडिया एक्सप्रेस की […]

You May Like