
भोपाल। शारदीय नवरात्र के अवसर पर राजधानी भोपाल में देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इसी क्रम में मां काली के मंदिर में भी विशेष सजावट की गई है। नवरात्र के चलते मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिर में की गई सजावट श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है।
नवरात्र के दौरान मां दुर्गा और उनके विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। इस अवसर पर श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हैं। मां काली के मंदिर में भी नवरात्र के चलते धार्मिक उत्साह का माहौल नजर आ रहा है।
