
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) ने बुधवार को जबलपुर नाका स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेसवार्ता कर डकैती के मामले का खुलासा किया।उन्होंने बताया कि चौकी नरसिंहगढ़ क्षेत्र में 4 जुलाई 2026 को ग्राम सूखी पिपरिया स्थित पीड़िता विजय जैन के घर लाखों रुपये की डकैती हुई थी। इस प्रकरण में दमोह पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पहले इस मामले में दो आरोपी शंकर यादव व राहुल अहिरवार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके बाद फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर भोपाल, रायसेन, छतरपुर, दिल्ली, रोहतक (हरियाणा), उड़ीसा व विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) तक दबिश दी जा रही थी।तलाश के दौरान प्रकरण के दो फरार आरोपियों को कटनी मुड़वारा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी में रानू पटेल पिता हलकाई पटेल निवासी बेर किसुनगंज, थाना दमोह देहात व दीपक उर्फ दीपू बंसल पिता उत्तम बंसल निवासी वार्ड क्रमांक-1 पथरिया
पूछताछ में दोनों ने घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उनके कब्जे से 2 सोने की चेन, 1 सोने की करधनी और 20,000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रकरण में अन्य आरोपियों और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है। आगे उन्होंने बताया कि इस प्रकार प्रकरण में नव जप्त सामग्री कुल 8,20,000 रुपये की संपत्ति बरामद की जा चुकी है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। प्रकरण की घटना मे रोहित अहिरवार व उसका दोस्त मोनू की संलिप्तता पाई गई है, शेष फरार आरोपी रोहित अहिरवार व उसके दोस्त मोनू की तलाश जारी है। पुलिस टीम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया व नगर पुलिस अधीक्षक एच आर पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी नरसिंहगढ उनि रोहित द्विवेदी, उनि रमाशंकर मिश्रा , सउनि अकरम खान, प्र.आर. सचिन, रूपेश, संजय पाठक, सूर्यकांत पाण्डेय, आरक्षक लोकेश पवार, ओमप्रकाश, सायबर सेल टीम दमोह व नरसिंहगढ पुलिस स्टाफ तथा पूर्व मे गठित विशेष टीम का सराहनीय योगदान रहा।
