कृषि विवि के कार्यक्रम में शिरकत करने आज आएंगे उप राष्ट्रपति

ग्वालियर:उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज 4 मई को ग्वालियर आएंगे। ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति दिल्ली से विशेष विमान द्वारा रवाना होकर शाम 5.45 बजे वायुसेना के विमानतल पर आएंगे।

उप राष्ट्रपति शाम 5.55 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों से परस्पर संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के यहाँ आयोजित मांगलिक कार्य में शामिल होकर रात्रि लगभग 8.05 बजे ग्वालियर विमानतल से नईदिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

Next Post

दक्षिणी कैलिफोर्निया के पड़ोस में छोटे विमान दुर्घटना में पायलट की मौत

Sun May 4 , 2025
लॉस एंजिल्स, 04 मई (वार्ता) दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक आवासीय क्षेत्र में शनिवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे पायलट की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। एबीसी नेटवर्क के वेस्ट कोस्ट फ्लैगशिप स्टेशन केएबीसी-टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना दोपहर करीब 1:51 बजे […]

You May Like