बिलकिसगंज। डिजीटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए सीएससी एकेडमी संस्था द्वारा साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम पंचायत भंडेली किया गया.
इस दौरान विशेषज्ञों ने फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया पर सावधानी, और डेटा गोपनीयता, ओटो डाउनलोड ब्लॉकिंग, ओटीपी गोपनीयता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी. प्रतिभागियों को सुरक्षित पासवर्ड बनाने, संदिग्ध लिंक से बचने और साइबर अपराध की स्थिति में नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई गई.
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि महेश वर्मा ने लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए प्रेरित किया. अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए. इस मौके पर महिला पुलिस आरक्षक प्रियंका श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, लक्की हाडा, वरुण, सरिता वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, कनीराम पटेल, रामचंद्र वर्मा, बेनी प्रसाद मीणा, भगवत वर्मा, महेंद्र, निखिल, तनु सेन भावना, दिव्या मीणा, रोशनी मीणा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.
