इंदौर: शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख चौराहों में शामिल नवलखा चौराहा इन दिनों जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के चलते वाहन चालकों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल के कारण वाहनों को अक्सर कुछ समय के लिए रुकना पड़ता है। ऐसे में सड़क पर बने गड्ढों और उखड़ी हुई सतह के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को वाहन संभालने में कठिनाई होती है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार होने का खतरा महसूस कर रहे हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।
जयप्रताप सिंह ने बताया कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब बनी हुई है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है इसके कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि नवलखा चौराहा शहर का प्रमुख यातायात केंद्र है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर सड़क की बदहाल स्थिति प्रशासन की कार्यप्रणाली और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाए,
