अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

अमेरिका-ईरान के बीच 'सौहार्दपूर्ण वार्ता' जारी : ट्रंप

वाशिंगटन, 28 जुलाई (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त दबाव बना रहे हैं, लेकिन देखते हैं कि इसका क्या परिणाम निकलता है। इस समय उनके साथ हमारी बहुत सौहार्दपूर्ण वार्ता चल रही है।” उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान ने अमेरिका से उसकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाने का अनुरोध किया है।

इससे पहले एक्सियोस ने शनिवार को सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि श्री ट्रंप ने ईरान पर लगातार 13 दिनों तक चले हमलों के बाद आगे की सैन्य कार्रवाई रोकने का आदेश दिया है। वहीं, सोमवार को श्री ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ बैठक का अनुरोध किया है, लेकिन यदि वार्ता विफल रहती है तो सैन्य विकल्प फिर अपनाया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, 18 जून को ईरान और अमेरिका ने 28 फरवरी से जारी संघर्ष समाप्त करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे। अमेरिकी सेना ने आठ जुलाई से ईरान पर कई दौर के हमले किये। अमेरिकी केंद्रीय कमान का कहना था कि ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों के खिलाफ ईरानी कार्रवाई के जवाब में किये गये, जबकि ईरान ने इसके जवाब में पश्चिम एशिया स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये।

रिपोर्ट के अनुसार, 12 जुलाई को ईरान ने क्षेत्र में अमेरिकी हस्तक्षेप समाप्त होने तक होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की थी। इसके अगले दिन श्री ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य का “संरक्षक” बनेगा। उन्होंने ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नाकाबंदी भी फिर से लागू कर दी थ|

.....

Next Post

'यूपीसीए स्पीड हंट पूरे उत्तर प्रदेश में तेज प्रतिभाओं को सामने ला रहा है': भुवनेश्वर कुमार

Tue Jul 28 , 2026
लखनऊ, 28 जुलाई (वार्ता) भारत और लखनऊ फाल्कन्स के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने यूपीसीए स्पीड हंट पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे उत्तर प्रदेश से तेज गेंदबाजी प्रतिभाओं को खोजने का एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है। भुवनेश्वर ने कहा, “यूपीटी20 लीग पिछले तीन सीज़न में […]

You May Like