मॉस्को, 18 जुलाई (वार्ता) रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सेना ने रात भर यूक्रेन के उन बंदरगाहों पर हमले जारी रखे, जिनका इस्तेमाल यूक्रेनी सशस्त्र बलों को सैन्य आपूर्ति पहुंचाने के लिए किया जा रहा था।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ओडेसा बंदरगाह पर ईंधन एवं स्नेहक सामग्री उतारने वाली सुविधाओं तथा यूक्रेनी सेना के लिए बनाए गए ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने कहा कि चेर्नोमोर्स्क बंदरगाह तथा समुद्री मार्ग से सैन्य सामान ले जा रहे दो जहाजों पर भी हमला किया गया।

