अर्चना चिटनिस के प्रयासों से बुरहानपुर-शाहपुर को मिले 90 लाख

बुरहानपुर: विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस के सततए लगनशील और जनहितकारी प्रयासों के परिणामस्वरूप बुरहानपुर विधानसभा के नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा बुरहानपुर एवं शाहपुर के लिए कुल 90 लाख रुपए की विशेष वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि नगर निगम बुरहानपुर को नगरीय क्षेत्रों की सडक़ों की मरम्मत एवं सुधार कार्यों के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है, जबकि शाहपुर नगर परिषद में अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए 40 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस बुरहानपुर एवं शाहपुर क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तारए सडक़ों के सुदृढ़ीकरण, अधोसंरचना विकास एवं नगरीय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्यरत् हैं। शासन स्तर पर उनके द्वारा लगातार प्रस्ताव रखे जाने, समन्वय एवं संवाद के परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो रही है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि स्वीकृति से शहर की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सडक़ों की मरम्मतए यातायात सुविधा में सुधारए जलनिकासी व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं को मजबूती मिलेगी। इससे आम नागरिकोंए व्यापारियों एवं किसानों को बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी और शहर के विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, नगर निगम बुरहानपुर की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल एवं शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के सहयोग से बुरहानपुर एवं शाहपुर में नगरीय विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। क्षेत्रवासियों ने विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बुरहानपुर और शाहपुर विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं और जनसेवा व विकास के प्रति उनकी लगनशीलता क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार बन रही है।

Next Post

पैसों के विवाद में ढाबे पर युवक पर चाकू से किया हमला

Fri Feb 13 , 2026
इंदौर: गांधीनगर थाना क्षेत्र में देर रात एक ढाबे पर पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न […]

You May Like