
पांढुरना। गृह मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को प्रदेश के अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षकों के किए गए थोक बद तबादलों में पांढुरना के अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी को भोपाल के सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय तो वहीं इनके स्थान पर मनकामना प्रसाद को पांढुरना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ करने के आदेश जारी किए गए।
गौरतलब हो कि लगभग एक पखवाडा पूर्व गृह मंत्रालय द्वारा प्रदेश के जिला पुलिस अधीक्षकों के किए गए थोक बद तबादलों के बाद से ही अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षकों के भी स्थानांतरण होने की अटकले लगाई जा रहीं थी,शुक्रवार को गृह मंत्रालय द्वारा अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षकों की जारी की गई तबादला सूची में पांढुरना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को प्रदेश मुख्यालय भोपाल के सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय में तो वहीं इनके स्थान भोपाल पुलिस मुख्यालय के मनकामना प्रसाद को पांढुरना जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ करने के आदेश जारी किए गए।
