रूस के हमले में 425 यूक्रेनी सैनिक मारे गये

मास्को, 21 जून (वार्ता) रूस के केंद्रीय समूह की कार्रवाई में पिछले 24 घंटों में यूक्रेन के 425 सैनिक मारे गये और सात बख्तरबंद वाहन तथा तीन पिकअप ट्रक नष्ट हो गये।
समूह के प्रवक्ता अलेक्जेंडर सावचुक ने कहा, ”केंद्र समूह की सेनायें विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में लड़ाकू मिशनों को जारी रखे हुये हैं। समूह की इकाइयों ने रूस-यूक्रेन की सीमा से जुड़े कुछ स्थानों पर भी कब्जा कर लिया है और क्रास्नोअर्मेइस्क, दिमित्रोव, नोवोसेर्गेयेवका तथा मुरावका क्षेत्रों में चार मशीनीकृत दो एयरबोर्न असॉल्ट और दो मरीन ब्रिगेड को नष्ट कर दिये हैं।”
उन्होंने कहा, ”इस हमले में लगभग 425 सैनिक, सात बख्तरबंद वाहन, तीन पिकअप ट्रक और एक तोपखाना को नष्ट कर दिया है।”
रूसी रक्षा मंत्रालय ने संवाददाताओं को बताया कि सैनिकों के दक्षिणी समूह ने 190 यूक्रेनी सैनिकों, एक टैंक और दो गोदामों को नष्ट किया, जबकि पश्चिमी समूह ने 230 सैनिकों, दो हम्वी बख्तरबंद वाहन और दो स्टारलिंक सैटेलाइट संचार स्टेशनों को ध्वस्त कर दिया।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक उत्तर समूह की सेनाओं ने 215 तक यूक्रेनी सैनिकों और तीन बख्तरबंद वाहनों को ढेर किया। पूर्वी समूह ने भी 215 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों, दो मैक्सप्रो बख्तरबंद वाहनों और दो तोपों को नष्ट किया। वहीं, रूस के डेनेपर सैन्य क्षेत्र में यूक्रेन के करीब 60 सैनिक और 11 वाहन मार गिराये गये।

Next Post

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर जताई शांति के नोबेल पुरस्कार की इच्छा: बोले- 'चाहे कुछ भी कर लूं, मुझे यह कतई नहीं मिलेगा', अंतरराष्ट्रीय राजनीति में गरमाई बहस

Sat Jun 21 , 2025
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने वैश्विक शांति प्रयासों में अपनी भूमिका को किया रेखांकित, लेकिन पुरस्कार समिति पर उठाए सवाल; बोले- ‘कुछ लोग नहीं चाहते कि मुझे यह सम्मान मिले।’ वाशिंगटन डीसी, 21 जून (नवभारत): पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए अपनी […]

You May Like