
गुना। बीती शाम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक महिला आरोपिया को गिरफ्तार किया गया । कैंट थाना पुलिस को बीती शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि नानाखेडी आवासीय कॉलोनी में शिवमंदिर के पास एक महिला गांजा लेकर उसे बेचने के लिए खडी हुई है । इस सूचना के मिलते ही कैंट थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल आवासीय कालोनी में मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और जहां पर संदिग्ध महिला की तलाश की गई और जहां पर मुखबिर के बताए हुए हुलिए की महिला के दिखाई देने पर पुलिस फोर्स द्वारा घेराबंदी कर उसे पकडा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम कृष्णा बाई पत्नि स्व. भैरो सिंह राजपूत उम्र 55 साल निवासी आवासीय कॉलोनी नानाखेडी गुना की होना बताया । जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 460 ग्राम गांजा कीमती पांच हजार रुपये का बरामद हुआ जिसे पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया और जिसके विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 670/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
