मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
भोपाल:मिसरोद स्थित एक होटल में ठहरे युवक ने खुदकुशी के इरादे से नींद की गोलियां खा लीं. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल ही इलाज के निजी अस्तपाल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को सूचना मिली कि होटल जलसा में ठहरा एक युवक आत्महत्या का प्रयास कर रहा है.
सूचना मिलते ही आशिमा मॉल के पास सड़क पर लगे चेकिंग पाइंट पर तैनात आरक्षक धर्मवीर यादव, सोनू मीणा और प्रधान आरक्षक पवन त्रिपाठी को मौके पर भेजा गया. तीनों ने सूझबूझ से होटल की बालकनी से कमरे में प्रवेश किया और कमरा खोला. इसके बाद युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि खुदकुशी का प्रयास करने वाला किसी भाजपा नेता रिश्तेदार है.
