
सागर। सागर जिले रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिरारी मे बीती रात मामा ने भान्जे की लोहे की राड सब्बल मार कर हत्या कर दो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल गुरुवार की रात मे छिरारी निवासी गोलू पिता सुदामा प्रजापति उम्र 23 वर्ष घर पर खाना खा रहा था तभी मामा बबलू प्रजापति शराब के नशे मेआया और गाली-गलौज करने लगा। जिस पर उसने मना किया। तब बबलू वापस चला गया। गोलू घर पर पलंग पर सो गया। रात मे बबलू सब्बल लेकर आया और गोलू पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमे गंभीर रूप से घायल गोलू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली ले जाया गया। जहा से गंभीर हालत को देखते हुए सागर बीएमसी रेफर कर दिया गया। जहा पर देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई है।पुलिस ने हत्या कि प्रकरण दर्ज कर जांच मे ले लिया और आरोपी मामा को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया जहा से जेल भेज दिया गया है।
