उरुजगान प्रांत मेें भूस्खलन के कारण छह लोगों की मौत

तिरिन कोट, 01 मार्च (वार्ता) अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत उरुजगान में भूस्खलन के कारण महिलाओं और बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई।
प्रांतीय संस्कृति एवं सूचना निदेशक ज़मीर अहमद ने शनिवार को बताया कि उरुजगान में गिजाब जिले के सरमोरी इलाके में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण शुक्रवार देर रात भूस्खलन हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी।
इससे पहले, मंगलवार को कंधार प्रांत में एक घर की छत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के प्रवक्ता मुल्ला जनान सैक ने बुधवार को बताया कि पूरे देश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 36 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए हैं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश, बर्फबारी और अचानक आई बाढ़ ने गरीबी से त्रस्त देश के अधिकतर हिस्सों को प्रभावित किया है।

Next Post

सऊदी अरब ने सूडान में "समानांतर सरकार" बनाने से इनकार किया

Sat Mar 1 , 2025
रियाद, 01 मार्च (वार्ता) सऊदी अरब ने युद्धग्रस्त सूडान में ‘समानांतर सरकार’ बनाने से खबरों को निराधार बताया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को कहा, “सऊदी अरब ‘सूडान गणराज्य की आधिकारिक संस्थाओं के ढांचे के बाहर उठाए गए किसी भी नाजायज कदम […]

You May Like