150 क्विंटल आटा से लदे ट्रक को लेकर फरार हुआ चालक

जबलपुर। ट्रक में लोड 150 क्विंटल आटा कीमती 4 लाख 60 हजार रूपये का लेकर ट्रक चालक फरार हो गया। विश्वासघात की रिपोर्ट पर पाटन पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

पुलिस ने बताया कि अतुल अग्रवाल 43 वर्ष निवासी गुरू मोहल्ला पाटन ने लिखित शिकायत की वह अनाज का व्यापारी है। अदिति ट्रेडर्स के नाम से उसका जुगिया रोड पाटन में आटा बनाने का प्लांट है। एटीएम नाम से आटे का ब्रांड है जिसका थोक व्यापार करता है। दिनांक 1 जुलाई को उसने 150 क्विंटल आटा कुल 500 बोरी कीमती लगभग 4 लाख 60 हजार रूपये का नादेड़ महाराष्ट्र की फर्म जय गोपाल कृष्ण कुमार एण्ड कम्पनी के स्वामी कमल किशोर अग्रवाल को बेचा था। आटा नादेड़ महाराष्ट भेजने के लिये उसने दुर्गा देवी ट्रांसपोर्ट के स्वामी अवध यादव से सम्पर्क किया जिसने माल भेजने के लिये ट्रक क्रमांक यूपी 93 सीटी 9565 उपलब्ध कराया। उक्त ट्रक का ड्रायवर ट्रक को लेकर 2 जुलाई को दोपहर लगभग 2 बजे उसके प्लांट में आकर अपना नाम देवेन्द्र यादव और गाड़ी मालिक का नाम राजा यादव निवासी झांसी बताया था। 3 जुलाई को उसने शाम लगभग 4 बजे उक्त ट्रक में 150 क्विंटल आटा लोड कर ट्रक नादेड़ महाराष्ट्र के लिये रवाना कर दिया था। 8 जुलाई तक उसका आटा जय गोपाल कृष्ण फर्म के स्वामी तक नहीं पहॅुचा तो उसने ड्रायवर देवेन्द्र के मोबाइल पर सम्पर्क किया तो मोबाइल स्विच आफ बताया, ट्रक क्रमांक यूपी 93 सीटी 9565 के चालक देवेन्द्र ने उसका भेजा गया 150 क्विंटल आटा (500 बोरी) बेईमानी से अपने उपयोग में ले लिया है या कहीं बेच दिया है।

Next Post

हड़ताल: आंगनबाड़ी केंद्रों के बाहर दिन भर प्रदर्शन नहीं हुआ काम

Wed Jul 9 , 2025
भोपाल।आंगनवाड़ी कर्मियों ने आज प्रदेश भर में सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन, मध्य प्रदेश सीटू के नेतृत्व में आज आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखकर एक दिवसीय हड़ताल की गई। आंगनवाड़ी कर्मियों का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकारों ने उनके साथ […]

You May Like