
भोपाल।आंगनवाड़ी कर्मियों ने आज प्रदेश भर में सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन, मध्य प्रदेश सीटू के नेतृत्व में आज आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखकर एक दिवसीय हड़ताल की गई। आंगनवाड़ी कर्मियों का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकारों ने उनके साथ लगातार शोषण किया है। सरकार निजीकरण की ओर बढ़ रही है, जिससे आंगनवाड़ी केंद्रों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। नई शिक्षा नीति के कारण 3 से 6 वर्ष के बच्चों का दाखिला स्कूलों में कराया जा रहा है, जिससे केंद्रों में बच्चों की संख्या घट रही है।
मुख्य मांगों में आंगनवाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना, न्यूनतम वेतन बढ़ाना, ग्रेच्युटी का भुगतान, टेक होम राशन और पोषण ट्रैकर एप से जुड़े समस्याओं का समाधान, सेवा काल में मृत्यु पर लाभ, और सुपरवाइजर पद में वरिष्ठता के आधार पर भर्ती का अवसर देना शामिल है।
