दो पक्ष भिड़े, चले चाकू, आधा दर्जन से अधिक घायल 

जबलपुर‌। गोहलपुर थाना अंतर्गत अमखेरा में दो पक्ष आपस में भिड़‌ गए, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों ने एक दूसरे पर चाकुओं से प्राणघातक हमला कर दिया‌ जिसमें आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि जिब्राइल अंसारी 48 वर्ष निवासी ठक्कर ग्राम हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गाड़ी खाड़ी करने की बात को लेकर अमखेरा कलारी केे आगे दोस्त रशीद, अहमद, जीशान खान का अभिषेक चौधरी, अंकित उर्फ अकी एवं अन्य लोगों से झगड़ा हो रहा था। झगड़े के दौरान कुछ लोग हाथ मुक्कों से मारपीट कर रहे थे। अंकित उर्फ अकी एवं अन्य लड़के चाकू लिये थे जो चाकू से जान से मारने की नियत से सभी लोगों पर हमला कर रहे थे, उसने वहां पहॅुचकर बीचबचाव करने का प्रयास किया तो उसे भी जान से मारने की नियत से हमलाकर चोट पहॅुचा दी। झगड़े के दौरान, उसे, अहमद, जीशान एवं अन्य को चोटें आईं हैं। वहीं अभिषेक चोधरी 22 वर्ष निवासी झिन्ना मोहल्ला बारूदखाना हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शहजाद व अन्य ने उसे एवं उसके साथियों को जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया। उसने बचाव किया तो चाकू से वायें पैर की जांघ में चोट आयी यदि वह बचाव नहीं करता तो चाकू सीने पर लग जाता। झगड़ा में उसके साथी चंदन केवट, दीपक कोरी एवं अन्य को भी चोटें आयीं हैं।

Next Post

शिव संकल्प साहित्य परिषद ने प्रमोद शर्मा को किया सम्मानित

Wed Jul 9 , 2025
नर्मदापुरम। नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक, साहित्यिक संस्था शिव संकल्प साहित्य परिषद द्वारा गुरुपूर्णिमा की पूर्व संध्या पर पत्रकार और साहित्यकार प्रमोद शर्मा का सम्मान किया। संस्था ने उन्हें “काव्य दीप” की उपाधि प्रदान की। यह सम्मान संस्था के गिरिमोहन गुरु, आचार्य अजय दुबे, प भालचंद्र खड्डर ने प्रदान किया। ज्ञात […]

You May Like

Play sound