मंदसौर में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम

मंदसौर: इस्लामी माह मोहर्रम की 8 तारीख को शहर के नई आबादी क्षेत्र में ताज़ियों का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। इस अवसर पर नई आबादी, संजीत नाका, पल्ली झोपड़ी, नाहर सैयद, नूर कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी और अभिनंदन कॉलोनी के ताज़िए एकत्रित होकर मरकज़ी जुलूस का हिस्सा बने।अज़ादारों की भारी भीड़ के साथ निकले इस जुलूस में हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके 72 साथियों की शहादत को याद किया गया।

सादिक शेख ने बताया कि यह महीना सब्र, कुर्बानी और इंसाफ के लिए खड़े होने का पैग़ाम देता है। जुलूस मार्ग में कव्वालियों की सदा गूंजी और सबीलों-लंगरों के माध्यम से तबर्रुक और पानी की सेवा की गई।इस मौके पर मजलिसों और तकरीरों के जरिए करबला की कुर्बानी का संदेश दिया गया—कि मोहर्रम सिर्फ मज़हबी रस्म नहीं, बल्कि इंसाफ के लिए हर कुर्बानी देने की सीख है।

Next Post

हरसी बांध पार्वती नदी के डूब वाले 24 गांव अलर्ट मोड पर

Sun Jul 6 , 2025
ग्वालियर: हरसी बांध पार्वती नदी के डूब वाले 24 गांव अलर्ट मोड पर कर दिए गए हैं। आज रात ककेटो डैम का वेस्ट बियर चालू करने के बाद 20 हजार 450 क्यूसेक पानी ककेटो वेस्ट बियर से पार्वती नदी मैं आना शुरू हो गया है। यह पानी सुबह 3 से […]

You May Like