हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

सीधी।शहर के जमोड़ी थाना अंतर्गत ग्राम मधुरी में आज पेंड़ पर चढ़े एक युवक की 33 हजार केव्ही हाई वोल्टेज विद्युत लाइन के संपर्क में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस एवं विद्युत अमला के न पहुंचने से घटना के बाद युवक का शव घंटों पेंड़ पर लटका रहा। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड क्रमांक 8 मधुरी कोठार निवासी राहुल पाल उम्र 22 वर्ष जगदीश तिवारी के खेत में लगे बबूल के पेंड के ऊपर चढक़र बकरियों के लिए टहनी की कटाई कर रहा था। उसी दौरान पेंड़ के बगल से गए 33 हजार केव्ही हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से राहुल पाल की मौत हो गई और उसका शव पेंड़ की टहनियों के बीच फंस गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पेंड़ में फंसे शव को नीचे उतारने के लिए लोग विद्युतकर्मियों एवं पुलिस के आने का इंतजार घंटों करते रहे। बाद में जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Next Post

HC ने सांसदों- विधायकों पर आपराधिक मामलों की जानकारी मांगी

Tue Mar 18 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने सांसदों व विधायकों के खिलाफ आपराधिक प्रकरणों की विस्तृत जानकारी पेश करने को कहा है जोकि हाईकोर्ट भेजे गये हैं। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत व जस्टिस जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित प्रकरणों की वस्तुस्थिति बताने को भी कहा है। युगलपीठ […]

You May Like