वेदांता समूह के शेयरों में व्यापक तेजी, एक दिन में समूह का बाजार पूंजीकरण 18,120 करोड़ रुपये बढ़ा

मुंबई, 26 अगस्त (वार्ता) वेदांता एल्युमिनियम के बारे में एक उत्साहजनक बाजार रिपोर्ट के बीच बुधवार को शेयर बाजारों में वेदांता समूह के शेयरों में व्यापक तेजी देखी गयी वेदांता लिमिटेड सहित समूह की प्रमुख सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 3.20 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 3.38 लाख करोड़ रुपये हो गया।

यह बाजार पूंजीकरण में एक दिन में करीब 18,120 करोड़ रुपये यानी करीब 5.66 की बढ़ोतरी दर्शाता है। समूह की प्रमुख कंपनी वेदांता लि. का शेयर 12 रुपये यानी 4.36 प्रतिशत चढ़ कर 287 रुपये पर बंद हुआ। वेदांता ऑयल एंड गैस में 11.41 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी। वेदांता एल्युमिनियम में 6.30 प्रतिशत, वेदांता आयरन एंड स्टील में 5.37 प्रतिशत और वेदांता पावर में 0.60 प्रतिशत बढ़ कर बंद हुआ।

वेदांता समूह के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक 10,731 करोड़ रुपये का योगदान वेदांता एल्युमिनियम का रहा। वेदांता लिमिटेड ने 4,891 करोड़ रुपये, वेदांता ऑयल एंड गैस ने 1,674 करोड़ रुपये, वेदांता आयरन एंड स्टील ने 739 करोड़ रुपये और वेदांता पावर ने बाजार पूंजीकरण में 86 करोड़ रुपये जोड़े ।

वेदांता एल्युमिनियम पर ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज रिपोर्ट में इसके शेयर में आनेवाले समय में अच्छी तेजी की संभावना जतायी गयी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के क्षमता विस्तार, बैकवर्ड इंटीग्रेशन, लागत में कमी और वैल्यू-एडेड उत्पादों की बढ़ती हिस्सेदारी से भविष्य में आय में वृद्धि को मजबूती मिल सकती है।

 

Next Post

खबर का हुआ अधूरा असर मार्ग की झाड़ी हटाकर कर ली ईतीश्री खुटें और तार वही लगे है 

Wed Aug 26 , 2026
बागली। सड़क सीकुडती गई अतिक्रमण ने फिर ली एक युवा की जान शीर्षक से बुधवार को नवभारत समाचार पत्र द्वारा समाचार का प्रकाशन किया गया उक्त समाचार में बागली से बेहरी 3 किलोमीटर प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत आसपास क्षेत्र से जुड़े किसानों द्वारा अतिक्रमण की हद पार करते हुए […]

You May Like