
बागली। सड़क सीकुडती गई अतिक्रमण ने फिर ली एक युवा की जान शीर्षक से बुधवार को नवभारत समाचार पत्र द्वारा समाचार का प्रकाशन किया गया उक्त समाचार में बागली से बेहरी 3 किलोमीटर प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत आसपास क्षेत्र से जुड़े किसानों द्वारा अतिक्रमण की हद पार करते हुए बिल्कुल सड़क के किनारे से खुटें और तार लगाकर मार्ग को सकरां कर दिया जिसके परिणाम विगत कई वर्षों से दुखद आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार विगत 15 वर्षों में 14 से अधिक लोगों की आमने-सामने की दुर्घटना में मौत हो गई जिसका स्पष्ट कारण अतिक्रमण की अधिकता के चलते सामने से आ रहे या खड़े हुए वाहनो का दिखाई नहीं देना इस मामले में बुधवार को सड़क निर्माण विभाग द्वारा आसपास की झाडीयो को साफ करने का कार्य शुरू किया गया जिससे रास्ता खुला खुला दिखाई दे रहा है लेकिन बेहरी ग्राम वासियों ने बताया की राजस्व कार्यालय भी अपनी भूमिका निभाई और सड़क किनारे लगे कटीले तार एवं खम्भे तब जाकर रास्ता पूरी तरह खुलेगा दुर्घटना की संभावना अभी भी बनी हुई है। बेहरी से जुड़े पूर्व उप सरपंच हीरालाल गोस्वामी ने नवभारत समाचार पत्र का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अतिक्रमण करने वाले किसान दबंग और बड़ी पहुंच राजनीति वाले हैं इसलिए राजस्व विभाग उन पर हाथ डालने से डरता है।
