नवनियुक्त स्मार्ट सिटी के सीईओ ने संभाला कार्यभार

जबलपुर। नगर निगम के अपर आयुक्त और 2021 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद शाह ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के बाद चर्चा करते हुए अरविंद शाह ने शासन द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के चेयर मैन राघवेंद्र सिंह एवं कार्यपालिक निदेशक राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में बेहतर कार्य करेंगे।

इस मौके पर श्री शाह ने स्पष्ट किया कि उनका प्राथमिक लक्ष्य संस्थागत हितों की रक्षा करते हुए शहर के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

कुछ इस तरह रहेंगीं प्राथमिकताएं

नवनियुक्त सीईओ ने कार्यभार संभालते ही अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं, जिनमें मुख्य रूप से स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे प्रचलित प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर उन्हें समय सीमा में पूर्ण करना। आगामी प्रस्तावित कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए त्वरित निर्णय लेना। शासन की मंशा के अनुरूप नागरिक सुविधाओं और शहर के बुनियादी ढांचे को स्मार्ट बनाने पर जोर रहेगा। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अरविंद शाह ने टीम भावना पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी साथ मिलकर स्मार्ट सिटी के मिशन को सफल बनाएंगे

Next Post

जल जीवन मिशन 2.0 के लिए केंद्र और मप्र के बीच MOU, हर ग्रामीण घर तक नल से स्वच्छ पानी पहुंचाने का लक्ष्य

Tue Mar 17 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन 2.0 को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की वर्चुअल मौजूदगी में यह समझौता संपन्न […]

You May Like