रुपयों की मांग कर डंडे से मारपीट

जबलपुर। हनुमानताल थाने में सिंधी केम्प निवासी सब्जी विक्रेता 55 वर्षीय संजय सोनकर ने शिकायत दर्ज करायी। जिसमें उसने बताया कि वह सुबह सब्जी मंडी जा रहा था। कलारी के सामने उसे मीरा मच्छी के लड़के सोनू, कालू, राजा व मोनू उर्फ बौरा मिले। जिन्होंने कहा कि तूने हमारे ऊपर केस लगवाया हे, जिसमें पैसे खर्च हो रहे है, इसके लिये अब तू हमें दो हजार रुपये दे। संजय ने रुपये देने से मना किया तो चारों ने मारपीट करते हुए डंडे से हमला कर चोट पहुंचा दी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Next Post

युवक पर चाकू से हमला

Sun May 17 , 2026
जबलपुर। हनुमानताल क्षेत्रातंर्गत मोहरिया कैफे के सामने बीती रात राजीव नगर मोहरिया निवासी 26 वर्षीय दिलशाद ने जैसे ही मोह. हसल और उसके दो साथियों से बुलट गाड़ी हटाने कहा तो तीनों ने विवाद करना शुरु कर दिया। इसके बाद मोह. हसल और उसके साथियों ने दिलशाद के साथ मारपीट […]

You May Like