इंदौर:आज सुबह निगम आयुक्त ने आजाद नगर कचरा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया गया. इस दौरान आयुक्त ने स्टेशन पर किन क्षेत्रों का कचरा जीटीएस स्टेशन पा आता है और उसके निपटान की जानकारी ली.आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कचरा कलेक्शन और निपटान का अवलोकन किया.
उन्होंने जानकारी ली कि किन-किन क्षेत्रों से कचरा लाया जाता है तथा गीले एवं सूखे कचरे को अलग अलग कर कैसे प्लांट तक भेजा जाता है. निरीक्षण के दौरान जीटीएस परिसर में बड़ी मात्रा में ग्रीन वेस्ट जमा पाया गया एवं साफ-सफाई नहीं पाई गई. इस पर आयुक्त सिंघल ने जीटीएस प्रभारी महेश मारोठ को फटकार लगाई एवं आजाद नगर जीटीएस से हटाने के निर्देश दिए. साथ ही जीटीएस से ग्रीन वेस्ट तत्काल हटाने और परिसर में नियमित एवं पर्याप्त साफ-सफाई करने के निर्देश दिए.
