
धार, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी वृत्त कुक्षी में कार्रवाई करते हुए 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
सहायक आबकारी आयुक्त श्री दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहनलाल भायल के नेतृत्व में गुरुवार को आबकारी विभाग की टीम द्वारा सीतलामाता, बारूद फलिया, गोगांव नदी किनारे, तालाब फलिया, मकड़वानी एवं धनोरा के नदी-नालों के किनारे स्थित अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान 85 लीटर हाथ भ_ी मदिरा एवं 3500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहन के नमूने लेकर शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(एफ) के तहत 5 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए हैं। जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन का अनुमानित मूल्य लगभग 3 लाख 62 हजार 750 रुपये है।
कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सी.के. साहू, आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती रीनू भिंडे, श्रीमती एकता सोनकर, श्री चेतन वेद, श्री अविनाश भूरिया, आबकारी मुख्य आरक्षक श्रीमती रत्ना अमलियार एवं श्रीमती पदमा बघेल सहित आबकारी वृत्त मनावर, गंधवानी एवं धरमपुरी के अमले का विशेष योगदान रहा।
