पार्किंग में खड़ी कार का गेट खोल बैग ले उड़ा बदमाश

इंदौर: छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित यशवंत प्लाजा की पार्किंग में खड़ी कार को अज्ञात बदमाश ने निशाना बना लिया. कार का गेट खोलकर अंदर रखा लेदर का बैग चोरी कर लिया, जिसमें बैंक के दस्तावेज और शासकीय पत्राचार रखा था.कनाड़िया रोड स्थित गोल्ड लिंक में रहने वाले 63 वर्षीय अशोक कुमार शर्मा किसी काम से यशवंत प्लाजा आए थे. उन्होंने कार पार्किंग में खड़ी की और बाहर चले गए.

इसी दौरान बदमाश ने कार का गेट खोलकर अंदर रखा लेदर का बैग पार कर दिया. बैग में एसबीआई की पासबुक, चेकबुक, अन्य बैंकिंग दस्तावेज, शासकीय पत्राचार और नंबर का चश्मा रखा था, लौटने पर बैग गायब मिला. काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने छोटी ग्वालटोली थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. पार्किंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है.

Next Post

बाइक से गिरे छात्र को पुलिस जवानों ने सीपीआर देकर बचाई जान

Fri Aug 7 , 2026
इंदौर: कावड़ यात्रा की पेट्रोलिंग कर रहे राऊ और राजेंद्र नगर थाने के पुलिस जवानों की सतर्कता से बाइक से गिरकर बेहोश हुए एक छात्र की जान बच गई. जवानों ने मौके पर पहुंचकर छात्र को सीपीआर दिया और समय रहते अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया.दो छात्र बाइक […]

You May Like