एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में आतंकवाद से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर नहीं बनी सहमति

नयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) भारत ने आज कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में आतंकवाद से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाने के कारण संयुक्त वक्तव्य जारी नहीं हो सका।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां नियमित ब्रीफिंग में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक के बारे में सवालों के जवाब में कहा, “एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक चीन में हुई। हम समझते हैं कि सदस्य देश कुछ मुद्दों पर आम सहमति तक नहीं पहुंच सके और इसलिए दस्तावेज़ को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका।”

प्रवक्ता ने कहा कि भारत चाहता था कि आतंकवाद पर चिंताएं उस दस्तावेज में प्रतिबिंबित हों जो एक विशेष देश को स्वीकार्य नहीं था। इस प्रकार संयुक्त वक्तव्य को अपनाया नहीं गया।

Next Post

यशराज फिल्म्स की फिल्म वॉर 2 का ग्लोबल आइमैक्स रिलीज़ 14 अगस्त को, 50 दिन की उलटी गिनती नए पोस्टरों के साथ शुरू

Thu Jun 26 , 2025
मुंबई, 26 जून (वार्ता) यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ ने अपनी बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर वॉर 2 के वैश्विक आइमैक्स रिलीज़ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फिल्म वॉर 2 ,14 अगस्त 2025 को भारत के साथ-साथ उत्तर अमेरिका, मिडिल ईस्ट, यूके और यूरोप, ऑस्ट्रेलासिया, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में आइमैक्स सिनेमाघरों में […]

You May Like