नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने प्रभारी महासचिवों की जिम्मेदारी में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए भूपेश बघेल को पंजाब से हटाकर असम की जिम्मेदारी दी है और सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी सचिव बनाया गया है।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार देर शाम यह जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब से हटाकर असम का प्रभार बनाया गया है और उनकी जगह सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है।
पार्टी ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है , वहीं उन्हें कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इसके अलावा सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पार्ट ने जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्नीथला और मणिक्कम टैगोर पुकार मुक्त करते हुए प्रभारी के रूप में उनके योगदान की सराहना की है। वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक एआईसीसी महासचिव के पद पर बने रहेंगे।
