लंबी माथापच्ची के बाद भाजपा अध्यक्ष की सूची जारी
जबलपुर: भाजपा संगठन की ओर से जबलपुर जिलाध्यक्ष पद कौन होगा इसको लेकर रायशुमारी, लंबी माथापच्ची के बाद नामों पर मुहर लग गई हैं। सोमवार को जारी भाजपा जिला अध्यक्षों को सूची जारी की गई। जिसमें जबलपुर ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल को बनाया गया हैं। वहीं ग्रामीण अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगने के बाद अब शहर से किसके सिर ताज सजेगा इसको लेकर चर्चाएं सरगर्म हो गई है। बताया जाता है कि शहर अध्यक्ष का नाम भी फाइनल हो चुका हैं एक या दो दिन में शहर को भी भाजपा नगर अध्यक्ष मिल जायेगा।
विदित हो कि जिले में दो कद्दावर नेताओं ने पूरा जोर लगाया है कि अध्यक्ष उनका करीबी हो। दोनों दिग्गजों में से अब किसकी चलती है इसका आकलन भी राजनीतिक गलियारों में तेजी से सरगर्म हो चली है जितने मुंह उतनी बातें भी हो रही हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में दावेदारों की भरमार रही। पार्टी के नए और पुराने चेहरों को देखते हुए गुणा भाग करने के साथ मंथन लंबी माथापच्ची भी हुई है, नामों को काटा और जोड़ा भी गया।देर रात जारी सूची में जबलपुर ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल को बनाया गया हैं लेकिन अब शहर से किस चेहरे पर मुहर लगी है, वे नाम भी चौंकाने वाला हो सकता हैं।
