कस्टडी से भागने के प्रयास में लव जिहाद का आरोपी फरमान मंसूरी पुलिस फायरिंग में घायल

उज्जैन। ग्राम बिछड़ौद में लव जिहाद मामले में मुख्य आरोपी फरमान मंसूरी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पुलिस फायरिंग में घायल हो गया। आरोपी ने तबीयत खराब होने का नाटक कर पुलिस से बंदूक छीन ली और फायर किया, लेकिन जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। फरमान और उसके साथियों पर चार बालिकाओं के शोषण, ब्लैकमेलिंग और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। सभी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है, और आरोपियों के मोबाइल की साइबर जांच कराई जा रही है।

लव जिहाद में शामिल सात आरोपियों को कुछ घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मुख्य आरोपी फरमान पिता उस्मान मंसूरी 19 वर्ष निवासी बिछड़ौद होना सामने आया था। उसकी गैंग में दो नाबालिग भी शामिल थे। रात भर पुलिस सभी से पूछताछ करती रही। तडक़े 5 बजे मुख्य आरोपी फरमान ने सीने में दर्द होने की शिकायत की। एसआई करण खोवाल, एसआई जयंत डामोर, आरक्षक दीपक यादव, दीपक अहिरवार सैनिक आत्माराम और चालक कमल मुख्य आरोपी को पुलिस वहान से तडक़े 5.30 बजे उपचार के लिए उज्जैन के लिए लेकर निकले। रास्ते में इसाकपुर पुलिया के पास फंटा पर आरोपी ने उल्टी आने की बात कही। पुलिस ने अपना वाहन रोक और उसे नीचे उतारा। आरक्षक दीपक उसे लेकर वहान से बाहर निकाला। इस दौरान लव जिहादी फरमान ने आरक्षक से बंदूक छीन ली और भागने का प्रयास किया। आरक्षक ने उसे पकडऩे की कोशिश की तो उसने लोड बंदूक से दो फायर कर दिए आरक्षक बाल बाल बच गया। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। एक गोली पैर में जाकर लगी और वह गिर पड़ा तत्काल ही पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में लिया और उज्जैन चरक अस्पताल लेकर पहुंची। लव जिहाद के भागने की कोशिश करने और पुलिस से मुठभेड़ होने की जानकारी लगते ही एसपी प्रदीप शर्मा भी चरक अस्पताल पहुंच गए थे। जहां अभिरक्षा में उसका उपचार कराया जा रहा है।

Next Post

फर्जी पट्टों पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ की कोशिश:13 गिरफ्तार  

Wed May 7 , 2025
बुरहानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजना को फर्जी दस्तावेजों के दम पर लूटने की कोशिश कर रहे लोगों पर पुलिस ने करारा प्रहार किया है। पांच साल पुराने इस मामले में मंगलवार को शिकारपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। […]

You May Like