तेल अवीव, 12 मार्च (वार्ता) इज़रायल के रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज़ ने धमकी दी है कि अगर हिज़्बुल्ला के हमले जारी रहे तो वे ‘लेबनान पर कब्जा कर लेंगे’ और खुद इस काम को अंजाम देंगे। श्री काट्ज़ ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने लेबनान की सरकार को अंतिम चेतावनी दी है कि वे हिज़्बुल्लाह को उत्तरी इज़रायल में हमले करने से रोकें, नहीं तो इज़रायल की सेना लेबनान के इलाके पर हमला करेगी।
द टाइम्स ऑफ़ इज़रायल की एक रिपोर्ट में श्री काट्ज़ के हवाले से कहा गया, “हिज़्बुल्ला ने कल इज़रायल पर भारी गोलाबारी की। मैंने लेबनान के राष्ट्रपति को चेतावनी दी थी कि अगर लेबनान की सरकार को इलाके को नियंत्रित करना और हिज़्बुल्ला को उत्तरी समुदायों को धमकाने तथा इज़रायल पर गोली चलाने से रोकना नहीं आता है, तो हम इलाका ले लेंगे और खुद उन्हें रोकेंगे।”

