बक़रीद के मौक़े पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दी मुबारकबाद

बक़रीद के मौक़े पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दी मुबारकबाद

नयी दिल्ली 28 मई (वार्ता) देशभर में गुरुवार को इस्लाम धर्म का सबसे खास त्योहार बक़रीद मनाई जा रही है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बकरा ईद के अवसर पर देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, अपनापन और परिवार के साथ गर्मजोशी लेकर आए। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “आप और आपके परिवार को खुशियों से भरी बकरा ईद की शुभकामनाएं। आपका घर आज प्रेम और एकजुटता से भरा रहे। ईद मुबारक।”

वहीं कांग्रेस पार्टी की लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ईद-उल-अज़हा की बधाई देते हुए कहा कि यह पावन अवसर हर घर में शांति, प्रेम और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने लोगों के सुख, आशीर्वाद और भाईचारे की भावना की कामना की।

 

 

.....

Next Post

हनोता डैम क्षेत्र बनेगा आधुनिक पर्यटन केंद्र, 20 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

Thu May 28 , 2026
खुरई: खुरई क्षेत्र के विकास को नई पहचान दिलाने की दिशा में हनोता डैम क्षेत्र को आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह की पहल पर तैयार की गई महत्वाकांक्षी पर्यटन परियोजना को अब […]

You May Like